मंगलवार, 11 दिसंबर 2007

रानीखेत को नगर पालिका घोषित किया जाय

रानीखेत कि जनसंख्या २००१ कि जनगणना के मुताबिक १३,२४३ है भवाली जिसकी जनसंख्या ५,३०२ , नरेन्द्रनगर ४,७९६, बागेश्वर, ७,८०३, दुगाद्दा २,६९० kee जनसंख्या मैं नगर पालिका बन चुकी हैं. रानीखेत मैं फौजी शासन है. मैं इसे स्थिर नगर कहता हूँ. यहाँ से कार्यालय हटाये जा रहे हैं. १९६१ मैं रानीखेत कि जनसंख्या १०,६९२ थी. २००१ कि जनगणना के अनुसार यह अब १३,२४१ है. अर्थात ४० साल मैं कुल २,५४९ कि ही ब्रद्धि हुई है यानी ६३ आदमी प्रति वर्ष. अतः रानीखेत को जिला मुख्यालय तथा नगर पालिका बनाना अति आवश्यक है, अन्यथा यह शहर रसातल की और जा रहा है क्या मुख्य मंत्री जी रानीखेत वासियों कि पुकार सुनेंगे.

रानीखेत को जिला बनाया जाय-यह जनता कि माँग है

रानीखेत को जिला बनाने की माँग बहुत पुरानी है चम्पावत को २,२४,४६१ की जनसंख्या मैं जिला बनाया गया रुद्रप्रयाग को २,२७,४६१ मैं बागेश्वर को २,४९,४५३ जनसंख्या मैं जिला बनाया गया। अल्मोड़ा जिले कि जनसंख्या ६,३०,४४६ है। इसमें रानीखेत, भिकियासैन, द्वाराहाट, सल्ट आदि तहसीलों को मिला कर ३,२९,३३३ कि जनसंख्या होगी। अल्मोड़ा कि जनसंख्या फिर भी ३,००,५१३ हो जायेगी. जो कि उक्त जिलों कि जनसंख्या से काफी अधिक है. रानीखेत १४६२ किलोमीटर तथा अल्मोड़ा पास १६१२ का छेत्रफ्ल होगा. रानीखेत मैं ४ तहसील, ६ ब्लॉक, तथा ४ विधान सभा छेत्र होंगे. इसलिए रानीखेत का क्लेम पक्का है. उत्तराखंड के फौजी मुख्य मंत्री से रानीखेत के लोगों कि प्रार्थना है कि इस फौजी छावनी को जिला प्रदान करें.

सोमवार, 10 दिसंबर 2007

रानीखेत की सौगात क्या है

रानीखेत की सौगात क्या है २००१ मैं मेरा उठाया यह प्रश्न अनुत्रित है इस बीच कटक पालिका द्वारा ऊँची नीची सीरीनुमा खेतों को आकर्षक रुप देकर आशियाना पार्क बनाया है सहर से केवल १ मील दूर रानी झील भी बनाईं गई है। २०० मीटर लंबी तथा ५०-६० मीटर चौडी १०-१२ मीटर गहरी इस झील के कारण पर्यटक खूब आनंद उठा रहे हैं पार्कों का जीर्णोद्धार हो चूका है तथा ४-५ पार्किंग स्थल बन चुके हैं परन्तु रानीखेत की सौगात क्या है हम पर्यत्त्कोँ को क्या बतायोँ। रानीखेत के नागरिकों को इसका जबाब देना होगा जितनी जल्दी ऐसा होगा उतना अच्छा है.